रिपोर्ट : श्री प्रकाश

चन्दौली । चकिया निर्भयदास स्थित लक्ष्मी लॉन में सम्पूर्ण विश्वास निधि लिमिटेड का छठवां वर्षगाँठ समारोह पूर्वक मनाया गया । इस मौके पर सम्पूर्ण विश्वास निधि बोर्ड के पदाधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया । इस दौरान निधि के संस्थापक एडवोकेट दशरथ विन्द ने कहा कि चन्दौली जिले में सं0 वि0 निधि ने लोगो के बीच विश्वास स्थापित किया है । आर्थिक समृध्दि के क्षेत्र मे  अपनी अहम भूमिका निभाने वाली कंपनी सम्पूर्ण विश्वास निधि लिमिटेड है। लोगो को सरलता से लोन उपलब्ध कराने से लेकर लोगों का बचत खाता खुलवाने में इस कम्पनी ने बहुत ही सराहनीय योगदान दिया है। इसी क्रम में कम्पनी के उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेम्बर को सम्मानित किया । जिसके अन्तर्गत पहले स्थान पर बबुरी शाखा की सीमा देवी , दूसरे स्थान पर निरंजन यादव , तथा तीसरे स्थान पर मोहम्मद शाहीद को सम्मानित किया गया ।         कंपनी के 6वीं वर्षगाँठ पर कम्पनी के बोर्ड मेम्बर के द्वारा आगंतुकों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करते हुए पौधा देकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर बोर्ड मेम्बर विश्वजीत सिंह,राहुल सिंह, बबलू खरवार,मुमताज आलम मनीष कुमार मंजूल,मनोज कौशल,मिथिलेश कुमार,लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, विपुल विक्रम,अमन दूबे,विजय कुमार,इन्दर सिंह,राकेश कुमार,सियाराम,धर्मेंन्द्र कुमार, बेलाल अहमद,जीउत बन्धन, राजेश साहनी अन्य एजेंट मौजूद रहे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *