✍रिपोर्ट : तौसीफ़ खान
दिलदार नगर । शहीद किसानों के याद में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर अन्नदाताओं का मान बढ़ाने के लिए बुधवार को किसान स्मृति दिवस मनाया गया । इस मौके पर शहर के अनेक स्थानों पर एक दीप किसानों के नाम पर जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी ।समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीद किसानों के याद में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर अन्नदाताओं का मान बढ़ाने के लिए बुधवार को दिलदार नगर मे भी किसान स्मृति दिवस मनाया। नगर पंचायत दिलदारनगर मे आइये जलाएं एक ’किसान स्मृति दीप’ कार्यक्रम के तहत लखीमपुर के किसानों की शहादत के एक महीने पूरे होने की नम याद मे सपाजनो ने दीप जलाए । इस दौरान पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिह प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के विधान सभा अध्यक्ष जलालुदीन खान , विघान सभा उपाध्यक्ष अबूबकर लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष अनिस खान ,रामवृक्ष यादव ,खान साहब, उमेश वर्मा , अजीत गुप्ता ,माझील वर्मा ,लछमन शर्मा ,मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे ।


