बबुरी /चंदौली । क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उत्सव सोमवार को पूरे भक्ति भाव से मनाया गया। कोरोना संक्रमण के चलते पूर्व के वर्षों की तरह जगह-जगह प्रतिमाएं और झांकियाें का इस बार अभाव दिखा। ज्यादातर घरों में ही झांकियां सजाकर पूजन-अर्चना की गयी ।   

     मध्य रात्रि में 12 बजे सोहर, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का जन्म हुआ तो साधकों ने जयघोष कर प्रभु के आगमन की खुशियां मनाई, घरों घरों में बधाइयाँ गायी गयी । बबुरी मे भी राम जानकी मंदिर तथा थाने मे भी जन्मोत्सव का आयोजन किया गया । शाम को शुरू हुआ भजन कीर्तन का दौर देर रात्रि तक चलता रहा । राम जानकी मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से बबुरी पुलिस के दर्जनों जवान लगाए गए थे । 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *