चंदौली/अलीनगर। थाना क्षेत्र के सकलडीहा मोड़ के समीप गुरुवार को पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पीडीडीयू नगर कोतवाली क्षेत्र के कुढकला गांव निवासी महादेव का पुत्र नौवीं का छात्र अनुज 18 वर्ष मोटरसाइकिल से मासूम पब्लिक स्कूल अलीनगर अपनी छोटी बहन को छोड़ने जा रहा था। वो जैसे अलीनगर सकलडीहा मोड़ पर पहुंचा ही था की रोड़ खराब होने के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। और विपरीत दिशा से आ रही पिकअप की चपेट में आ गया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे राजकीय महिला चिकित्सालय पीडीडीयू नगर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर मौका देख पिकअप चालक पिकअप सहित भाग निकला। अनुज अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था।मौत की खबर लगते ही राजकीय महिला चिकित्सालय पर ग्रामीणों सहित परिजनों की भीड़ एकत्रित हो गई। पिता महादेव, माता आरती सहित भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं स्थानीय लोग इस घटना से काफी आक्रोशित नजर आए।और उन्होंने कहा कि अभी ये खराब रोड और कितनी जाने लेगी कि शासन-प्रशासन जागेगा और रोड बनवाएगा। रोड पर जब ज्यादा गड्ढा हो जाता है तो विभाग के लोग आते हैं और गिट्टी फेंक कर चले जाते हैं और उसी कारण से उस पर पैदल, साइकिल, बाइक फिसलने लगता है और घटना का कारण बनता है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *