चंदौली।  कई बार भावनाएं आंखों से आंसू बन कर निकल पड़ती है । जिनके साथ 3 साल तक मस्ती की, हंसी ठिठोली की ,उनसे जब बिछड़ने का समय आता है तो बरबस ही आंखों में आंसू चले आते हैं । कुछ ऐसा ही नजारा मंगलवार को चंदौली स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में देखने के लिए मिला जब पॉलीटेक्निक चन्दौली के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई।  विदाई के दौरान भावुक होकर कई छात्र व शिक्षकों के आंसू निकल आए। याद स्वरूप सभी छात्र छात्राओं ने एक दूसरे के कपड़ो पर अपने अपने नाम व कुछ कवितायें एवं उज्ज्वल भविष्य की कामनाए लिखी तथा बीते हुए तीन वर्षों को याद किया। इस दौरान सभी लोगो ने गुरुजनों से आशीर्वाद लिया और उनके साथ फोटोशूट कराया। छात्र छात्राओं ने एक दूसरे से पुनःजिंदगी के किसी मोड़ पर मिलने का वादा किया । शिक्षकों ने भावपूर्ण तरीके से बच्चों को विदा किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *