बबुरी/चंदौली । मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बबुरी पुलिस ने सोमवार को दस हजार पुरस्कार घोषित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशानुसार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में बबुरी पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बबुरी थानाध्यक्ष सत्येन्द्र विक्रम सिंह ने अकोढवा तिराहा से , चकिया थाने पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 152/21 धारा 3 (1) यूपी गैंगेस्टर के पुरस्कार घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया । इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि राकेश केसरी उर्फ दिनेश पुत्र पन्नालाल केसरी निवासी बहुआर थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया है। इसके पहले से आपराधिक इतिहास रह चुके हैं । यह गौ तस्करी व गैंगस्टर एक्ट का वांछित अपराधी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बबुरी थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक मोहन प्रसाद, राहुल खरवार, गौरव राय सम्मलित रहे ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *