चंदौली । अलीनगर थाना क्षेत्र के कठौरी गांव में आवास के लिए नींव खोदते समय कच्ची दीवार गिरने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   

         क्षेत्र के कठौरी गांव निवासी आजाद बिंद 25 वर्ष को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला था। जिसका नींव कच्ची दीवार के बगल में खोदते समय आजाद के ऊपर  कच्ची दीवार गिर गई। जिसमें दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में इलाज के लिए गोधना स्थित एक निजी हॉस्पिटल में ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, कानूनगो जय प्रकाश सिंह,लेखपाल रामप्यारे मौका मुआयना कर शासन से आर्थिक मुआवजा दिलाने का आश्वासन परिजनों को दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी इंचार्ज रमेश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *