चंदौली । सदर कोतवाली क्षेत्र के नवही- काटा सैफन के पास बुधवार को अज्ञात वाहन से टक्कर हो गया । जिससे एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया । आसपास के लोगो ने घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली भेज दिया।   

         मिली जानकारी के अनुसार शहाबगंज थाना क्षेत्र के अमाव गांव का निवासी संजय गुप्ता किसी काम से चंदौली आया हुआ था । नवही काटा सैफन के पास पहुँचने पर एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गयी । घटना के बाद मौके से अज्ञात वाहन भाग निकला । घटना होते देखते ही आसपास के लोगो की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी । ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली भेज दिया जहाँ हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल युवक को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *