चंदौली । अलीनगर थाना क्षेत्र के मानसरोवर तालाब में एक व्यक्ति के डूब कर मृत होने की सूचना पर  सनसनी  फैल गयी । व्यक्ति के डूबने की सूचना पर पुलिस पानी में शव की तलाश कर रही है। सीढ़ियों पर कपड़े मिले जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि शायद यह व्यक्ति पानी में डूब गया है। 

         लोगो ने  मुगलसराय स्थित मानसरोवर तालाब की सीढ़ियों पर कपड़े व मोबाइल पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी। मोबाइल में मिले नंबर के आधार पर वृद्ध की पहचान सकलडीहा थाना अंतर्गत डेढ़गावा निवासी सोबरन राम के रूप में हो रही है जो किसी कार्यवश मुगलसराय,स्थित कुड़कला अपने रिस्तेदार के यहां आने के लिए घर से निकले थे।जो शायद नहाने के लिए तालाब में उतरे और डूब गए हो इसी को आधार मानकर  पुलिस ने  खोजबीन शुरू करा दी। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई । अलीनगर थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि वृद्ध के तालाब में डूबने की सूचना पर गोताखोरों की मदद से तलाश कराई जा रही है। खबर लिखे जाने तक वृद्ध का पता नहीं चल सका ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *