बबुरी/चंदौली । स्थानीय थाना क्षेत्र के बिन्दपुरवा गांव में नाले की जमीन पाट कर ग्रामीणों द्वारा किए गए अतिक्रमण की शिकायत पर सदर एसडीएम ने गांव में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया तथा अतिक्रमण करने वाले ग्रामीणों को 1 सप्ताह के अंदर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया ।   

      जानकारी के अनुसार बिन्दपुरवा गांव में लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबाई का 70 फीट चौड़ा नाला है, जिस पर गांव के लगभग 35 लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है । बताते चलें कि नाले पर अतिक्रमण को लेकर लगातार एसडीएम को सूचना मिली रही थी। जिसको लेकर शुक्रवार की अपराह्न संबंधित अधिकारियों के साथ एसडीएम सदर डॉक्टर संजीव कुमार ने मौके पर पहुंच कर गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। बड़े पैमाने पर अतिक्रमण देखकर एसडीएम अतिक्रमणकर्ताओं पर भड़क उठें । उन्होंने तहसीलदार व लेखपाल सहित संबंधित अधिकारियों को सख्त आदेश दिया कि यदि अतिक्रमण कारी 7 दिन के अंदर नाले को अतिक्रमण मुक्त नहीं करते तो, पुलिस बल के साथ आकर बुल्डोजर से अतिक्रमण को कब्जा मुक्त करवाएं और इनके ऊपर कानूनी कार्यवाही करें। इस सम्बन्ध में गाव निवासी संतोष कुमार गुप्ता (सांसद प्रतिनिधि चंदौली) ने बताया कि नाले पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण  होने के कारण गांव से पानी का निकास बाधित हो गया है । जिससे गांव में संक्रामक रोग फैलने का भय है । उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा नाले को पाट कर अवैध रूप से शौचालय व गाय भैंस बांधने के लिए मडंई व मकान बना लिए गए हैं। जिससे गांव के पानी निकास की समस्या बढ़ गई है। पानी के निकास न होने से नालियों में जमा पानी में संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है । 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *