रिपोर्ट : विशेष संवाददाता

चंदौली । अफगानिस्तान में तख्तापलट के बाद फैली अराजकता के माहौल में चंदौली जनपद के अमोघपुर गांव निवासी सूरज चौहान भी फंसे हुए हैं। इसको लेकर परिजन काफी चिंतित है और भारत सरकार से वापस वतन लाने की गुहार लगा रहे हैं । जिले के दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील के अमोघपुर गांव निवासी सूरज चौहान भी काबुल में फंसे हुए हैं । जो जनवरी 2021 में वेल्डर के तौर पर कार्य करने के लिए काबूल गए थे । परिजन सरकार से गुहार लगा रहे हैं की सूरज को सुरक्षित घर लाया जाए । बता दें कि सूरज के अलावा उत्तर प्रदेश के लगभग 17 लोग काबुल में फंसे हुए हैं ।अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा तख्तापलट किये जाने के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी और अराजकता का माहौल है । लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं और सुरक्षित ठिकाने पर जाने के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। सबसे बुरा हाल दूसरे देश से अफगानिस्तान में काम करने गए लोगों का है । उत्तर प्रदेश के लगभग कुल 17 लोग अफगानिस्तान के काबुल के एक कारखाने में फंसे हुए हैं । हालांकि परिजन सूरज के संपर्क में है और वीडियो कॉल के माध्यम से सूरज से बात भी हो रही है। लेकिन परिजनों को सूरज को लेकर डर सता रहा है । वह सूरज की सुरक्षित वापसी की सरकार से मांग कर रहे हैं । 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *