रिपोर्ट : अशोक जायसवाल
चन्दौली । कमिश्नर वाराणसी मंडल दीपक अग्रवाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 5 अगस्त से होने वाले अन्न महोत्सव आयोजन के संबंध में सबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।
कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त राशन की दुकानों पर शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम का आयोजन कर कार्ड धारकों को राशन वितरण का कार्य किया जाना है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन के लाइव प्रसारण हेतु प्रत्येक कोटे की दुकानों पर टीवी एवं बैठने आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो। कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार प्रत्येक राशन की दुकानों पर पर्याप्त मास्क, सेनेटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए खाद्यान्न वितरण का कार्यक्रम किया जायेगा। कार्यक्रम व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण व सफलता पूर्वक संपन्न कराने हेतु पर्याप्त अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। इसके अलावा नोडल अफसरों की भी तैनाती सुनिश्चित कर ली जाय।
