चन्दौली । ज़िले में जहां इस समय उत्तर प्रदेश के प्रभारी मंत्री दौरे पर है। प्रभारी मंत्री मीडिया के सामने जनता की सुविधाओं की खयाल रखने का बात कर रहें हैं , जब कि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। हम बात कर रहें है पीडीडीयू नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय का जहां कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए मंगलवार को दूर दराज के क्षेत्र से महिलाएं अस्पताल पहुंची थीं । लम्बी लाइन मे लगे रहने के बाद उन्हें पता चला कि अस्पताल में वैक्सीन खत्म हो चुकी है। इसे सुन कर महिलाएं आक्रोशित हो उठी। महिलाओं का कहना था कि वैक्सीन लगाने का समय सुबह 10 बजे से है , तो 10 बजे के अंदर वैक्सीन कैसे खत्म हो गयी ? महिलाओं ने इस पर खूब हो हल्ला मचाया।  इस संबंध में अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि वैक्सीन का केवल 40 डोज़ आया था जो कि खत्म हो चुका है, इसलिए बाकि लोगों को वैक्सीन नही लग पा रहा है । इस संबंध में जब अस्पताल के डॉक्टरों से बात करने की कोशिश की गई तो सभी ने कैमरे के सामने बोलने से इनकार कर दिया। 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *