![]()
बबुरी । रविवार को जीवनधारा नमामि गंगे फाउंडेशन संस्था ने अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बबुरी क्षेत्र के बिन्दपुरवा गाव निवासी संतोष कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय महासचिव पद पर मनोनीत किया। जिससे क्षेत्रीय लोगो में हर्ष है ।
बबुरी क्षेत्र के बिन्दपुरवा गाव निवासी संतोष कुमार गुप्ता इस संस्था के राष्ट्रीय महासचिव पद के अलावा अखिल भारतीय साहू राठौर महासभा मे प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्र्वादी उद्योग व्यापार मंडल मे प्रदेश मंत्री पद के साथ ही सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता के सांसद प्रतिनिधि के तौर पर कार्य कर रहे हैं । भारत सरकार के नमामि गंगा के सहयोगी संस्था में राष्ट्रीय महासचिव पद पर मनोनीत किए जाने पर क्षेत्रीय लोगों ने संतोष गुप्ता को बधाईयाँ दी ।
