
बैरिकेडिंग सीसीटीवी दुकानों पार्किंग पानी व साफ सफाई व्यवस्था सहित आगंतुकों से संबंधित व्यवस्था का किया अवलोकन
चंदौली । चकिया कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर की आगामी श्रावण मास की तैयारियों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर अवलोकन किया तथा विभिन्न बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिसमें बैरिकेडिंग सीसीटीवी दुकान पार्किंग पानी साफ-सफाई व आगंतुकों की व्यवस्था से संबंधित विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया ।
जागेश्वर नाथ धाम मंदिर में, भगवान शंकर के जलाभिषेक के लिए सावन मास में दर्शनार्थियों का हुजूम उमड़ पड़ता है लेकिन इस बार सरकार के निर्देश के मुताबिक सावन मास में मेले का आयोजन नहीं हो पाएगा ।
वही उपरोक्त वर्णित विषय को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को बुनियादी समस्याओं जैसे भीड़ का नियंत्रण आने-जाने वालों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी दुकानों वाहन स्टैंड पानी मंदिर परिसर की साफ-सफाई से संबंधित व्यवस्था करने का निर्देश दिया तथा मंदिर व्यवस्थापको से रूबरू होकर आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन से सामंजस्य बनाने व सहयोग की अपील की ।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश, एएसपी अनिल कुमार ,क्षेत्राधिकारी चकिया प्रीति त्रिपाठी ,प्रभारी निरीक्षक चकिया नागेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे

