
० राममंदिर के बहाने मंडल कमीशन पर भाजपा का था हमला ।
० मौजूदा सरकार ने पिछड़े समाज के साथ छल किया है ।
वाराणसी । वाराणसी के बड़ा लालपुर कम्युनिटी सेंटर में आयोजित अंतराष्ट्रीय मौर्य,शाक्य, सैनी,कुशवाहा सम्मेलन में बसपा सरकार के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने मौजूदा सरकार पर सीधे हमला बोला है ,उन्होंने कहा कि जब तक आप अपने वोट के अधिकार को नही समझेंगे, तब तक व्यवस्था आपको सदैव अपनी भागीदारी से वंचित करती रहेगी । आपको वोट और सत्ता के अधिकार को समझना होगा और सरकार के इस साजिश को भी समझना होगा । जब तक आपके पास राजनीतिक ताकत नही होगी समाज हमेशा आपका दमन करता रहेगा ।राजनीति को गहराई से जानने की जरूरत है ,जिससे हम परिवार और समाज का संरक्षण कर सके ।

बीते दिन के यादों से भावुक हुए बाबू सिंह :
बाबू सिंह कुशवाहा अपने वक्तव्य को देते हुए बसपा सरकार की साजिश और अपनी जेलबन्दी के 4 साल गुजारने के समय को याद करते हुए बार-बार भावुक हो रहे थे । हालांकि इस बीच उन्होंने कहा कि जेल में रहने के बाद जब मैंने आत्ममंथन किया तो यह समझ मे आया कि वोट की ताकत के आगे हर ताकत कमजोर हो जाती है ,इसलिए व्यवस्था का हिस्सा बनने के लिए अपने वोट की ताकत इस्तेमाल करते रहिये।
बुद्ध और अशोक ने समाज को संगठित करने का दर्शन दिया :
कार्यक्रम में बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि भारत की भूमि बुद्ध और अशोक की धरती है,यह धरती साम्प्रदायिक समाज का नही बल्कि धर्मनिरपेक्ष समाज की धरती है ।इसलिए समाज के हर तबके का यह दायित्व है कि समाज मे भाईचारा को कायम रखें और देश ही नही समूचे विश्व मे एक कीर्तिमान स्थापित करें ।
इस कार्यक्रम में बबलू मौर्य,कंचन मौर्य, रंजीत मौर्य,भागीरथी मौर्य,सुनील कुमार मौर्य, नागेन्द्र मौर्य,उदय मौर्या सहित कई लोग उपस्थित रहे ।
