
चंदौली । जिले के सपा खेमे में रोज भितरी कलह बढती जा रही है। रविवार को क्षेत्र के गंगेहरा गांव में पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के समर्थकों ने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चंद्रशेखर यादव का पुतला फुककर विरोध जताया तथा चंद्र शेखर यादव के विरोध में जमकर नारेबाजी की ।
जहां एक तरफ सपा की करारी हार के बाद सपा नेता चंद्रशेखर यादव ने हार का ठेकरा फोड़ते हुए पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के ऊपर बिकने का गंभीर आरोप लगाया। वही पूर्व सांसद के समर्थकों ने चंद्रशेखर यादव के ऊपर भाजपा के साथ गठजोड़ का आरोप लगाते हुए शकुनी का कार्य करने वाला बताया। समर्थकों का कहना है कि पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने सपा पार्टी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करते हुए हमेशा सच्चे सिपाही की तरह पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ पार्टी का सेवा करते आए हैं । वही दोहरी नाव पर चढने वाले बड़बोले नेता चंद्रशेखर यादव द्वारा पूर्व सांसद के ऊपर सभी लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं । घर का भेदी लंका ढावें का काम चंद्रशेखर यादव ने किया है। वहा मौजूद समर्थको ने कहा कि यदि उनके पास 14 सदस्य थे तो केवल 5 वोट ही सपा के खाते में क्यों आया ? इसका जवाब चंद्रशेखर यादव के पास नहीं है । अब चंद्रशेखर यादव गुंडागर्दी पर उतर आए हैं, चोरी ऊपर से सीना जोरी का कार्य कर रहे हैं । जो हम लोग कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगें। इस मौके पर दीपक यादव , राजेश उर्फ पतलू यादव, नरेश, आनंद , ओम प्रकाश, मोनू , सोनू , विक्की , मुकेश , बबलू, नारद, सुनील ,अभिषेक बाबा, राजा, सुनील, धर्मेंद्र यादव, वसीम , कमलेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
