• सफाईकर्मी ने पत्रकार संग दुर्व्यवहार के लिए मांगी माफी
  • साफ सफाई के लिए सफाईकर्मी पहुंचे स्कूल

बबुरी चंदौली । स्थानीय कस्बा स्थित सरकारी स्कूल में सफाईकर्मीयो द्वारा साफ सफाई न करने तथा पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार की खबर रविवार को राष्ट्र  संदेश ने प्रमुखता सेे प्रकाशित किया था , खबर को संज्ञान में लेते हुए एडीओ पंचायत सदर ब्रजेश कुमार सिंह ने बबुरी मे तैनात सफाईकर्मी संजय यादव तथा भिखारी प्रसाद को जमकर लताड़ लगाई । उन्होंने दोनो सफाईकर्मीयो को तत्काल सरकारी स्कूल की साफ सफाई करने का निर्देश दिया । कहा कि सभी सफाईकर्मी अपने अपने क्षेत्र में जहाँ स्कूलों में सफाई नही हुई है । तत्काल सफाई करें , ताकि स्कूल खुलने के बाद शिक्षकों तथा बच्चों को किसी प्रकार के दिक्कतें न झेलनी पड़े ।
              उन्होंने बताया कि साफ सफाई मे लापरवाही बरतने तथा पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने की बात संज्ञान में आई है । सफाईकर्मीयो को सख्त हिदायत देकर स्कूल मे साफ सफाई के लिए भेजा गया है । उन्होंने सफाईकर्मीयो को चेतावनी दी कि भविष्य में शिक्षकों अथवा पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत मिलने पर दोषी सफाईकर्मी के विरूद्ध निलम्बन की कार्यवाही की जाएगी । रविवार को स्कूल में पहुचे सफाईकर्मी संजय यादव व भिखारी प्रसाद ने अपने दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगी तथा साफ सफाई में लग गये । 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *