(चंदौली): धानापुर के जनौली गांव स्थित एक लॉन में बुधवार को पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू की ओर से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर पूर्व विधायक को राखी बांधी और उन्हें भाई का दायित्व निभाने का संकल्प दिलाया।इस दौरान मनोज कुमार सिंह डब्लू ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि प्रदेश में उनकी सरकार बनती है और उन्हें पुनः विधायक बनने का अवसर मिलता है तो क्षेत्र के हर गांव और समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता रही है।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एकजुट होकर हाथ उठाकर मनोज कुमार सिंह डब्लू को पुनः विधायक बनाने का समर्थन किया। पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों को भी मंच से गिनाया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में महाविद्यालय, बालिका विद्यालय और पावर हाउस का निर्माण कराया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र, पंप कैनाल, सेना में युवाओं की भर्ती सहित अनेक कार्य कराए गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किया है। रक्षाबंधन कार्यक्रम में महिलाओं ने राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान बहन मीना सिंह ने सबसे पहले भाई की कलाई पर राखी बांधकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद हजारों महिलाओं ने राखी बांधी। राखी बांधने वाली महिलाओं में रेनू सिंह, जानकी यादव, जिज्ञासा देवी, अनीता, माया देवी, रीना देवी, चंद्रकला, सोनी देवी, अन्नू गुप्ता, बेबी और सुनीता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *