जयपुर Abhayindia.com राज्यपाल कलराज मिश्र से मंगलवार सायं यहां राजभवन में केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के उच्चस्तरीय शिष्टमंडल ने मुलाकात की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने राज्यपाल मिश्र को राजस्थान में मुख्यमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा के नाम का पत्र प्रस्तुत किया। उन्हें विधायक दल का नेता चुने जाने संबंधी पत्र भी सौंपा।

राज्यपाल मिश्र को केन्द्रीय रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने इस दौरान अपने एक सौ पंद्रह विधायकों की सूची भी प्रस्तुत की।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *