जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राजस्व अधिकारी-ग्रेड द्वितीय एवं अधिशाषी अधिकारी-वर्ग चतुर्थ प्रतियोगी परीक्षा-2022 के तहत जारी विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग सोमवार से प्रारंभ की गई।

आयोग सचिव ने बताया कि आयोग द्वारा 21 नवंबर 2023 को पात्रता जांच के लिए अभ्यर्थियों की विचारित सूची जारी की गई थी। इस सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का आयोजन 11 दिसंबर से 13 दिसंबर 2023 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जा रहा है। काउंसलिंग के लिए आयोग वेबसाइट से विस्तृत आवेदन-पत्र एवं आवश्यक दिशा-निर्देश डाउनलोड कर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) समस्त प्रविष्टियां पूर्ण कर संबंधित शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जाति, मूल निवास एवं अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां (एक प्रति में) संलग्न कर मूल दस्तावेजों के साथ रोल नंबर अनुसार निर्धारित दिनांक व समय पर आवश्यक रूप से उपस्थित होना होगा।

राजस्थान नगरपालिका अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा के कर्मचारी व स्थानीय निकाय विभाग के मंत्रालयिक सेवा के कर्मचारियों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित प्रपत्र में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी सेवा प्रमाण-पत्र एवं अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां (एक प्रति में) भी प्रस्तुत करनी होंगी। काउंसलिंग के लिए पृथक से कोई बुलावा पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *