Source: राजगीर बिहार में राष्ट्रीय साहित्य मंच और हिसुआ नवादा बिहार के अशोक स्मृति संस्थान द्वारा 09-10 दिसंबर को आयोजित हो रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय मगध साहित्य उत्सव में बीकानेर की कवयित्री, कथाकार डॉ. मेघना शर्मा को चाणक्य मेधा शक्ति साहित्य शिखर सम्मान देने की घोषणा हुई है।

मगध साहित्य उत्सव के आयोजक ओंकार शर्मा ने बताया कि यह पुरस्कार शिक्षा और साहित्यकर्म में समान रूप से सक्रिय साहित्यकार को दिया जाता है जो राष्ट्रीय स्तर पर डॉ. मेघना को उनके साहित्य के क्षेत्र में अवदान को देखते हुये घोषित किया गया है। आपको बता दें कि डॉ. मेघना दो दशकों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में और लगभग ढाई दशकों से साहित्यकर्म में रत हैं और गद्य व पद्य दोनों विधाओं में सृजन करते हुये कई प्रतिष्ठित साहित्य पुरस्कारों से पूर्व में भी समादृत हो चुकी हैं।

डॉ. मेघना का पहला हिन्दी उपन्यास भी प्रकाशनाधीन है और वे  राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर व केंद्रीय साहित्य अकादमी, नई दिल्ली में भी समय समय पर महत्वपूर्ण भूमिकाओं का निर्वहन करती आईं हैं। वर्तमान में डॉ. मेघना बीकानेर के एमजीएस विश्वविद्यालय में इतिहास विषय की संकाय सदस्या के रूप में कार्यरत हैं।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *