बीकानेर Abhayindia.com प्रदेश भर में शुक्रवार को हुए बार एसोसिएशन के चुनावों के तहत छतरगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव भी सम्पन्न हुए। इस चुनाव में रविकांत विश्नोई निर्वाचित घोषित किये गये है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी संदीप चुघ को चार मतों से हराया।

चुनाव अधिकारी घनश्याम शर्मा व सहप्रभारी जफर इकबाल के अनुसार, कुल 28 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें से रविकांत विश्नोई को 16 वोट तथा संदीप चुघ को 12 वोट मिले। वहीं, सचिव पद पर हकनवाज, उपाध्यक्ष पद पर रामनिवास धतरवाल, कोषाध्यक्ष पद पर मनीष अरोड़ा चुने गये।

इसी तरह पवन वर्मा पुस्तकालयध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। विश्नोई की जीत पर साथी अधिवक्ताओं ने बधाई दी है। आपको बता दें कि रविकांत विश्नोई एक स्वतंत्र पत्रकार भी है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *