नई दिल्‍ली/जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा चुनाव-2023 की मतगणना से हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। चुनावी नतीजे हालांकि तीन दिसम्‍बर को आएंगे लेकिन अनुमान के आधार पर विभिन्‍न एजेंसियों की ओर से एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं। राजस्‍थान की बात करें तो कोई यहां कांग्रेस की तो कोई भाजपा की सरकार बना रहा है।

राजस्‍थान को लेकर यहां जानते हैं एग्जिट पोल के दावे…

  • इंडिया टीवी-सीएनएक्स का एग्जिट पोल : कांग्रेस को 94-104 सीटें, भाजपा को 80-90 सीटें और अन्य को 14-18 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • न्यूज 24- टुडेज चाणक्या का एग्जिट पोल : कांग्रेस को 101, भाजपा को 89 और अन्य को 9 सीटों का अनुमान।
  • इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल : कांग्रेस को 86-106 और भाजपा को 80-100 सीटें मिलने का अनुमान।
  • TV9 Bharatvarsh-Polstart का एग्जिट पोल : भाजपा को 100-110 सीटें, कांग्रेस को 90-100 सीटें मिलने का अनुमान। अन्य दलों और निर्दलीयों को 5 से 15 सीटें मिलने का अनुमान।
  • जन की बात का एग्जिट पोल : भाजपा को 100-122, कांग्रेस को 62 से 85 सीटें मिलने का अनुमान।
  • टाइम नॉउ-ईटीज का एग्जिट पोल : भाजपा को 108-128 और कांग्रेस को 56-72 सीटें मिलने का अनुमान है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *