जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में विधानसभा चुनाव-2023 के लिए 25 नवम्‍बर को हुए मतदान के दौरान हुए विवादों को लेकर अब मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। ताजा मामला गोठड़ा पुलिस थाने का है जहां नवलगढ़ विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजकुमार शर्मा सहित एक दर्जन लोगों पर भाजपा नेता ओमेन्‍द्र चारण पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया। यह मामला ओमेन्द्र चारण के पुत्र विवेक चारण ने दर्ज कराया है। नवलगढ़ अस्पताल में भर्ती घायल भाजपा नेता ओमेन्द्र चारण से सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह लखावत मिलने पहुंचे और उनका हालचाल पूछा।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए नाराज ओंकार सिंह लखावत ने कहा, हमला ओमेन्द्र चारण पर नहीं बल्कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता पर है। ये लोकतंत्र पर हमला है। भाजपा इस हमले का उचित मंच पर जवाब देगी। कांग्रेस पार्टी को ऐसे कृत्य करने वालों को तत्काल बाहर निकाल देना चाहिए।

इधर, कांग्रेस विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा के पीएसओ ने भी भाजपा नेता ओमेंद्र चारण और सरपंच करणीराम समेत 9 नामजद व दस-पंद्रह अन्य लोगों पर गोठड़ा थाने में विधायक राजकुमार शर्मा पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस दोनों एकआईआर पर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *