Source: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बीकानेर के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे यहां भाजपा प्रत्‍याशियों के समर्थन में जूनागढ़ से गोकुल सर्किल तक मेगा रोड शो करेंगे। इसे देखते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भाजपा नेताओ के साथ रोड शो के रूट का जायजा लिया।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी आज 4 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। उनका रोड शो जूनागढ़ से प्रारंभ होकर सादुल सिंह सर्किल, हेड पोस्ट ऑफिस, फड़ बाजार, रोशनीघर चौराहा, चौखूंटी, जस्‍सूसर गेट, एमएम ग्राउंड होते हुए गोकुल सर्किल पर समापन होगा।

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भाजपा नेताओं के साथ पूरे रूट का जायजा लिया। इस दौरान संभाग प्रभारी सीआर चौधरी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, उपाध्यक्ष दीपक पारीक, मंत्री मनीष सोनी, गोपाल अग्रवाल, सम्पत पारीक, कमल गहलोत, पंकज अग्रवाल, ओम प्रकाश मीणा उपस्थित रहे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *