जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में कांग्रेस की ओर से सात चुनावी गारंटियां दिए जाने के बाद अब भाजपा ने भी आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें शिक्षा, चिकित्‍सा, रोजगार के अलावा किसानों के लिए कई अहम घोषणाएं की गई है। यह घोषणा पत्र पार्टी के अध्‍यक्ष जे. पी. नड्डा ने जयपुर में जारी किया। इस अवसर पर नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर वार भी किए। घोषणा पत्र को आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र 2023 नाम दिया गया है।

यहां जानिये घोषणा पत्र की खास-खास बातें…

* केजी से पीजी तक मुफ़्त शिक्षा।

* 12वीं पास मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी।

* पेपर लीक पर SIT का होगा गठन।

* 2.5 लाख नौकरियां दी जाएंगी।

* हर जिले में खोला जाएगा महिला थाना व हर पुलिस स्टेशन में महिला डेस्क।

* एंटी रोमियो स्क्वायड स्थापित होगी।

* 40000 करोड़ का भामाशाह हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन।

* 15000 डॉक्टर और 20000 पैरामेडिकल स्टाफ की नई नियुक्तियां होगी।

* लाडो प्रोत्साहन योजना बालिका के जन्म पर 200000 के सेविंग बॉन्ड से वित्तीय सहायता।

* लखपति दीदी योजना के अंतर्गत 6 लाख से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण।

* एम्स की तर्ज पर हाई डिवीजन में राजस्थान इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एवं राजस्थान इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस।

* मानगढ़ धाम को भव्य ट्राइबल डेस्टिनेशन के रूप में किया जाएगा विकसित।

* गेहूं 2700/रुपए कुंतल खरीदा जाएगा।

* पीएम उज्जवला योजना की सभी महिलाओं को ₹450 प्रति सिलेंडर सब्सिडी।

* आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को यूनिफॉर्म आदि के लिए ₹1200 की वार्षिक सहायता।

* पर्यटन कौशल कोष बनाकर 5 लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार अथवा स्वरोजगार।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *