Source: सिंथेसिस के मैनेजमेंट निदेशक मनोज कुमार बजाज ने बताया कि मंगलवार को सिनेमैजिक हॉल में दोनों स्क्रीन पर सिंथेसिस के विद्यार्थियों और सिंथेसिस परिवार के सदस्यों के लिए कुल चार शो में विधु विनोद चौपड़ा की मोटेवेशिनल मूवी 12वीं फैल की स्पेशल स्क्रिनिंग रखी गई। जिसका समय सुबह 11 बजे से 1: 45 पर और दोपहर शिफ्ट में 3 बजे से 6 बजे तक रखा गया है। विधार्थियों, फैकल्टीज और मैनेजमेंट सहित लगभग दो हजार लोगों ने इस मोटीवेशन मूवी का आनंद लिया। यह मूवी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को कभी हार नहीं मानने का सकारात्मक संदेश देती है।

Synthesis Bikaner
Synthesis Bikaner

बजाज ने बताया कि इस प्रेरक संदेश के साथ विद्यार्थियों को दिपावली से पहले एक रिक्रिएशन भी मिल जावे इसलिए यह आयोजन रखा गया था। इस स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान सिंथेसिस के अकादमिक निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी, प्रशासकीय निदेशक जेठमल सुथार व अन्य फैकल्टी मैम्बर्स व सभी स्टॉफ उपस्थिति रहे। मूवी को देखने के बाद बच्चों ने विशेष तौर सम्पूर्ण मैनेजमेंट टीम को इस स्पेशल स्क्रीनिंग के लिये धन्यवाद दिया।

Synthesis Bikaner

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *