जयपुर Abhayindia.Com राष्‍ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन अपने प्रत्‍याशियों की दो और सूचियां जारी की है। इनमें कुल 11 प्रत्‍याशी घोषित किए गए हैं। ये सभी सीटें हॉट मानी जा रही है।

आरएलपी के सुप्रीमो एवं सांसद हनुमान बेनीवाल की ओर से जारी सूची में सीकर से सीताराम नायक, बाड़ी से रम्बो कुमारी गुर्जर, मांडलगढ़ से भैरूलाल गुर्जर, बेगू से नरेश फौजी, झोटवाड़ा से जीवण राम सुंडा, उदयपुरवाटी से विकास गिल, डेगाना से लक्ष्मण सिंह मूवाल, मकराना से अमराराम चौधरी उर्फ अमरसिंह, पाली से डूंगरराम पटेल, निंबाहेड़ा से शंभूलाल जाट और अंता से करामत को प्रत्‍याशी बनाया गया है। आपको बता दें कि इस बार चुनाव में आरएलपी ने आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया है।

आरएलपी ने इससे पहले हॉट सीट तारानगर विधानसभा सीट से मुकेश लाटा को प्रत्‍याशी बनाया था। यहां से भाजपा के राजेन्‍द्र सिंह राठौड़ तथा कांग्रेस से मौजूदा विधायक नरेन्‍द्र बुढानिया चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह कोलायत सीट से रेवंतराम पंवार को प्रत्‍याशी बनाया था। यहां से मंत्री भंवर सिंह भाटी कांग्रेस से तथा पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के पोते अंशुमान सिंह भाटी भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *