जयपुर Abhayindia.Com राजस्‍थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए भाजपा ने देर रात अपने प्रत्‍याशियों की छठी सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही भाजपा ने प्रदेश की सभी 200 सीटों पर अपने प्रत्‍याशी उतार दिए हैं।

bjp rajasthan list
bjp rajasthan list

भाजपा की ओर से जारी इस आखिरी सूची में शेष तीनों सीटों पर प्रत्‍याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए गिर्राज सिंह मलिंगा को बाड़ी से टिकट दिया गया है। वहीं, बाड़मेर से दीपक कड़वासरा और पचपदरा से अरूण अमराराम को टिकट दिया गया है।

आपको बता दें कि मलिंगा एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए हैं। केंद्रीय मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत और राज्‍यसभा के पूर्व सांसद नारायण पंचारिया ने उन्‍हें भाजपा की सदस्‍यता दिलाई। भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण करने के बाद मलिंगा ने कहा कि मैं काफी दिनों से कांग्रेस में था और मुझे तंग किया गया। मुझे बेवजह परेशान किया गया।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *