बीकानेर Abhayindia.Com बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जेठानन्द व्यास के चुनाव मुख्य कार्यालय का शुभारम्भ रविवार को गोकुल सर्किल स्थित यशोदा भवन में विधि विधान से हुआ। मुख्य कार्यालय का शुभारम्भ बीकानेर के प्रभारी सुभाष शर्मा एवं जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर भारत माता की जय व जय श्री राम के नारों के साथ पूरा कार्यालय गुंजायमान हो गया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रत्‍याशी जेठानन्द व्यास ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में जनता का जो रूझान है उसको देखकर यह लग रहा है कि इस बार जीत ऐतिहासिक होगी। क्योंकि, यह चुनाव मैं नहीं लड़ रहा बल्कि जनता स्वयं लड़ रही हैं। मैं पार्टी से सिर्फ एक चेहरा हूं। जनता ही जेठानन्द व्यास बनकर इस चुनाव में विजयी होगी।

कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर भाजपा प्रभारी सुभाष शर्मा ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनना तय है और बीकानेर में भाजपा की जीत निश्चित है। जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि भाजपा पार्टी ने अपने हर कार्यकर्ता को अपने परिवार का सदस्य समझा है। गोकुल जोशी ने कहा कि विपक्ष द्वारा जो भी भ्रांतियां फैलाई जा रही है वह गलत है। हम तन मन धन से हमारे प्रत्याशी के साथ हैं। हम सभी एकजुट होकर जेठानन्द व्यास को विजयी बनाकर विधानसभा भेजेंगे।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राजकुमार किराड़ू ने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को ज्यादा से ज्यादा मतों से हराया जाए। वहीं, महेश व्यास ने कहा कि जेठानन्द व्यास जैसे आम आदमी को टिकट देकर पार्टी ने समस्त कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढाया है। इसी वजह से कार्यकर्ताओं में यह जोश व जुनून है।

आयोजन में मोहन सुराणा, महावीर रांका, नारायण चोपड़ा, अरूण आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश आचार्य, सुमन छाजेड़, सुधा आचार्य सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर किशोर आचार्य, प्रदीप उपाध्याय, मीना आसोपा, हनुमान सिंह चावड़ा, शिवलाल तेजी, मुकेश जाजड़ा, दीपक पारीक, विजय कोचर, गोपाल आचार्य, मूलचन्द जोशी, जोगेन्द्र शर्मा, शिवकुमार रंगा, दाउलाल सेवग, किसन चैधरी, राजेन्द्र सोनी, कमल आचार्य, श्रीलाल जोशी, रमजान अब्बासी, प्रकाश व्यास, नरेन्द्र पारीक, दाउलाल हर्ष, जे.पी.व्यास, श्यामसुन्दर चौधरी, राजा सेवग, रामकुमार व्यास, कैलाश पारीक, जेठमल नाहटा, सोमनाथ किरायत, पुरषोत्तम सेवग, मनीष सोनी, कपिल देव हर्ष, अनामिका शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *