जयपुर Abhayindia.Com राजधानी दिल्‍ली में प्रदूषण के स्‍तर को देखते हुए दिल्‍ली सरकार ने प्राथमिक तक के स्‍कूलों में 10 नवंबर तक छुट्टी के आदेश दिए हैं। वहीं, कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्‍लास का विकल्‍प दिया है। आपको बता दें कि दिल्‍ली में दीपावली से पहले ही वायु गुणवत्‍ता सूचकांक कई जगहों पर चार सौ के पार पहुंच गया है। इसे प्रदूषण का सबसे खतरनाक स्‍तर माना जाता है।

दिल्‍ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है, इसलिए दिल्ली में प्राथमिक स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। ग्रेड 6-12 के लिए स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं में शिफ्ट होने का विकल्प दिया गया है।

आपको यह भी बता दें कि बीते 5 सालों से दिल्ली देश का सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है। रेस्पिरर रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर में राजधानी में पार्टिकुलेट मैटर 2.5 यानी हवाओं में अभिकरण का लेवल देश में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है। साल 2021 से इसमें लगातार वृद्धि हो रही है। रेस्पिरर रिपोर्ट के अनुसार, देश के चार प्रमुख शहरों में एयर पोल्यूशन में हुई है। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता में अक्टूबर 2023 में PM 2.5 में बीते साल की तुलना में वृद्धि देखी गई है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *