बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में करवा चौथ पारंपरिक तरीके से मनाया गया। इस दिन सभी माताओं और बहनों ने अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए करवाचौथ का कठोर निर्जला व्रत किया। पौराणिक मान्‍यताओं एवं शास्‍त्रों के अनुसार, चंद्र पूजन के समय करवा चौथ माता की कथा सुनीं और मनोवांछित फल की कामना की।

यहां, बीकानेर के गोगा गेट स्थित प्राचीन गणेश-करवा चौथ माता मंदिर में महिलाओं ने विधि विधान से पूजन किया। आज सुबह से ही मंदिर में भक्तों की कतार लग गई। मंदिर में पूजन पंडित रामजी भादाणी उनके पुत्र आसाराम भादाणी, पंडित राजेश कुमार भादाणी करते हैं। -एस. एन. जोशी

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *