Source: बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी जेठानंद व्यास ने रविवार को दुर्गाष्टमी पर्व के मौके पर तड़के देशनोक स्थित विश्वविख्यात मां करणी के मंदिर में धोक लगाई।

इस अवसर पर उनके साथ युवा भाजपा नेता प्रवेश कुमार जोशी, सवाई सिंह, पांचीलाल जोशी सहित अनेक मौजूद थे। यहां व्यास मां करणी की जोत में भी शामिल हुए। इसके बाद बीकानेर खेतेश्वर बस्ती स्थित श्री खेतेश्वर मंदिर में व्यास ने संत तुलछाराम से भी मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *