जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए भाजपा अपने प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची आज और कल में कभी भी जारी कर सकती है। पार्टी की पहली सूची के बाद अब दूसरी सूची का इंतजार हो रहा है। पहले 18 व 19 को सूची जारी होने की संभावना थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि कई सीटों पर सहमति नहीं बनने के कारण सूची अटक गई है। आपको बता दें कि बीते तीन दिन में दो बार राज्‍य कोर कमेटी की दिल्‍ली में बैठकें हो चुकी है। इन बैठकों में सीटों पर काफी मंथन भी हुआ। अब बताया जा रहा है कि आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले एक बार फिर कोर कमेटी की बैठक में दूसरी सूची पर चर्चा होगी। इसके बाद उसे जारी किया जा सकता है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *