Bikaner. Abhayindia.com बीकानेर के मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी स्थित स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ पर कार्यरत सुरक्षाकर्मी ने ईमानदारी का परिचय देते हुए जलदाय विभाग से रिटायर्ड सुपरिडेंट इंजीनियर को लैपटॉप वापस लौटा दिया। लैपटॉप को पाकर सुपरिडेंट इंजीनियर ऋषि तंवर ने सुरक्षाकर्मी सुरेन्‍द्र सिंह बीका की ईमानदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

असल में सुपरिडेंट इंजीनियर ऋषि तंवर पांच सितम्‍बर को एटीएम बूथ गए थे, जहां वे भूलवश अपना लैपटॉप वहीं छोड आए। उस पर सुरक्षाकर्मी सुरेन्‍द्र सिंह बीका की निगाह पडी तो उन्‍होंने उसे सुरक्षित ढंग से बूथ में ही लॉक में रख दिया। अगले दिन याद उन्‍होंने लैपटॉप के मालिक की तस्‍दीक हो जाने पर उसे वापस लौटा दिया।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *