Bikaner. Abhayindia.com मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसी क्रम में बीकानेर के पूगल में नवीन वृत्त (पुलिस उप-अधीक्षक) कार्यालय खोलने की मंजूरी दे दी है।

उक्त वृत्त कार्यालय के अधीन थाना पूगल व दन्तौर शामिल किए जाएंगे। गहलोत ने इस कार्यालय के लिए 7 नवीन पदों के सृजन एवं आवश्यक संसाधन के लिए 10.91 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति भी दी है।

नवसृजित पदों में पुलिस उप-अधीक्षक, हैड कांस्टेबल एवं सहायक का 1-1 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 4 पद शामिल हैं।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *