Bikaner. Abhayindia.com बीकानेर में जस्‍सूसर गेट के बाहर स्थित रांकावत भवन के पास आयोजित सम्मान समारोह में प्रसिद्ध गीतकार एवं गायक कलाकार नवदीप बीकानेरी का सम्‍मान किया गया।

स्वर्णकार सभा संस्था के उपाध्यक्ष गणेश लाल सोनी ने बताया कि इस अवसर पर नवदीप बीकानेरी को शॉल ओढ़ाया, गोविंद देव जी मंदिर के वरिष्ठ पंडित चंद्रशेखर गौड़ ने अंगूठी पहनाई, नाल पूर्व वार्डपंच ओमप्रकाश सोनी, भाजपा जस्सूसर मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा, समाज सेवी भूरमल सोनी ने दुप्पटा पहनाया। भाप बिजली विभाग के मनोज सोनी, राम बीकानेरी, गोभक्त मनोज सेवक (मनु पहलवान) अर्जुन सांखला, नथु पहलवान, रत्न सेवक नंदू हर्ष आदि ने पुष्प मालाओं से स्वागत सम्मान किया। सम्मान समारोह के बाद नवदीप बीकानेरी ने अपने भजनों की प्रस्तुत दी।

गणेश लाल सोनी ने बताया कि मैं अभी अयोध्या जाकर आया तो नवदीप बीकानेरी का गाया हुआ भजन पूरे अयोध्या में गूंज रहा था इससे बहुत गर्व की अनुभूति हुई।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *