Bikaner. Abhayindia.com प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के बीकानेर आने के कार्यक्रम बदलाव हुआ है। गहलोत अब 30 सितम्‍बर को बीकानेर आएंगे। इससे पहले उनके 29 सितम्‍बर को यहां आने का कार्यक्रम प्रस्‍तावित था।

मुख्‍यमंत्री गहलोत के बीकानेर दौरे को देखते हुए शहर कांग्रेस की ओर से 29 सितम्‍बर को को सुबह 10 बजे कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई है।

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मध्य नजर अशोक गहलोत का ये बीकानेर दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी संदर्भ में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने 29 सितंबर को बीकानेर शहर जिला कांग्रेस की एक अति आवश्यक बैठक बुलाई है। यह बैठक सुबह 10 बजे शहर कांग्रेस कार्यालय में रखी गई है। बैठक में शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला भी मौजूद रहेंगे।

प्रवक्ता विकास तंवर के अनुसार इस महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेतागण, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी विधानसभा और लोकसभा प्रत्याशी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, चारों ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, बीकानेर नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदजन, पार्षद प्रत्याशी जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, मंडल अध्यक्षों सहित सभी विभागों, प्रकोष्ठों, और कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के प्रदेश और जिला पदाधिकारी भागीदारी निभाएंगे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *