Bikaner. Abhayindia.com सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सुथारों की बड़ी गुवाड़ स्थित अपने ससुराल के घर से चार दिन पहले बिना बताए निकली विवाहिता का अभी तक कहीं अता-पता नहीं चल सका है। विवाहिता सुनीता सुथार पत्‍नी सत्‍यनारायण ने पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट दे दी। लेकिन पुलिस अभी तक उसे तलाश नहीं कर पाई है।

बताया जा रहा है कि विवाहिता सुनीता 23 सितम्‍बर की शाम अपने ससुराल से निकली थी। उस समय उसका पति और दो बच्‍चे पूनरासर मेले में गए हुए थे। सुनीता अपने साथ गहने व कपड़े भी ले गई। उसका पीहर विश्‍वकर्मा गेट क्षेत्र में हैं। सुनीता पहले भी एक-दो बार घर से निकली थी लेकिन तब वापस लौट आई थी।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *