बीकानेर Abhayindia.com राज्य स्तरीय स्कूलिंग बैडमिन्टन प्रतियोगिता के अंडर-14 गर्ल्स ग्रुप में बीकानेर टीम ने ग्रुप में टॉप-3 में रहते हुए ब्रॉन्ज मैडल पक्का किया है। श्रीगंगानगर में आयोजित हो रही 67वीं राज्य स्तरीय स्कूलिंग बैडमिन्टन प्रतियोगिता में बीकानेर अंडर-14 गर्ल्स टीम की कैप्टन खुशी कंवर के साथ अनामिका पँवार और अनन्या आचार्य ने अंतिम कड़े मुकाबले में भीलवाड़ा को 2-1 से हराकर बीकानेर के लिए ब्रॉन्ज मैडल जीता।

टीम के साथ रहे मुख्य चयनकर्ता गोविंद पुरोहित, बीकानेर जिला बैंडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष  जेपी व्यास, लोकपाल सिंह, भानु प्रताप आचार्य ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *