चंदौली/बबुरी । रविवार को आगामी त्यौहारों को लेकर स्थानीय थाने पर पीस कमेटी की बैठक आहूत की गयी । बैठक में थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बैठक में उपस्थित लोगों से कहा कि आगामी त्यौहार अनंत चतुर्दशी तथा बारावफात को शांति पूर्ण तरीके से सौहार्द पूर्वक मनाएं । त्योहार को पुरानी परंपरा के अनुसार ही मनाया जाए त्योहारों के दौरान नई चीजों को न जोड़ें । किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत स्थानीय थाने को सूचित करें । किसी भी संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर बबुरी थाने पर तुरंत जानकारी दें। त्यौहार के दौरान सौहार्द को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी । इस मौके पर ओम प्रकाश यादव, बसंत लाल गुप्ता, विजयी मौर्या, संजय तिवारी,चंद्र प्रकाश उपाध्याय,बनारसी, रंगनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे ।
