Bikaner. Abhayindia.com बीकानेर के हिंदी-राजस्थानी के रचनाधर्मी सुनील गज्जाणी को अखिल भारतीय श्री भीष्मदेव राजपुरोहित राजस्थानी लघुकथा प्रतियोगिता मं उनकी लघुकथा को द्वितीय स्थान प्राप्ति होने पर श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित भव्य समारोह में पुरस्कार प्रदान किया गया!

आपको बता दें कि लोक चेतना की पत्रिका “राजस्थली” राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से 55 लघुकथाएं प्राप्ति हुई थी तथा लब्ध प्रतिष्ठित लघुकथाकार डॉ. राम कुमार गोटड़, माधव नागदा, डॉ. सुश्री अनीता वर्मा इस प्रतियोगिता के निर्णायक थे!

हिंदी दिवस पर संस्कृति भवन श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में अन्य वार्षिक पुरस्कारों के अतिरिक्त लघुकथा के प्रथम व तृतीय स्थान के विजेताओं क्रमशः सुश्री प्रेमलता सोनी व माणक तुलसीराम गौड़ को भी पुरस्कार बुलाकी शर्मा, श्याम महर्षि, डॉ. दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, शिवराज छंगाणी, रवि पुरोहित, डॉ हेमंत कृष्ण मिश्रा द्वारा प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, उत्तरीय व नकद राशि द्वारा प्रदान किया गया।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *