Jaipur. Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर नेताओं की एक दल से दूसरे दल में जाने की कवायद तेज हो गई है। इसी बीच, आज प्रदेश के कई नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। राजधानी जयपुर में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में हरियाणा ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष बिरदीचंद शर्मा, श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किसनाराम नाई, बसपा से लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी रहीं आईपीएस पंकज चौधरी की पत्नी मुकुल चौधरी भाजपा में शामिल होने वालों में प्रमुख हैं।

इसी तरह जोधपुर के भोपालगढ़ से पूर्व विधायक नारायण राम बेडा और उनकी पुत्रवधू प्रमिला बेडा, सेवानिवृत्ति अतिरिक्त कमिश्नर ट्रांसपोर्ट राजीव कुमार वर्मा, माली समाज प्रदेश अध्यक्ष छोटेलाल सैनी, रिटायर्ड आईएस अधिकारी काशीराम चौहान, राजीव गांधी यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष और एनएसयूआई धौलपुर से अध्यक्ष रहे संजीव गहलोत भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

इसी क्रम में भारतीय वैश्य महासम्मेलन अजमेर की महिला संभाग प्रभारी मधुबाला महाजन, विश्व हिंदू परिषद सिरोही के मीडिया प्रभारी दुर्गेश शर्मा, राष्ट्रीय सनातन एकता मंच में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित वैभव चाष्टा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता संदीप शर्मा और सहायक लेखा अधिकारी पद से रिटायर्ड लोकेश शर्मा भी भाजपा में शामिल हुए हैं।।

इन नेताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में पार्टी ज्‍वॉइन की है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *