Bikaner. Abhayindia.com सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी के प्रयासों से पीबीएम अस्पताल के डायबिटिक रिसर्च एंड केयर सेंटर में डायटिशियन की नियमित सेवाएं मरीजों के लिए प्रारंभ कर दी गई है। डायबिटिक केयर सेंटर में डायटिशियन कंचन सैनी सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे अपनी नियमित सेवाएं प्रदान के रही है।

डायबिटिक केयर सेंटर के प्रभारी डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने बताया की डायटिशियन कंचन सैनी की सेवाएं शुरू हुए करीब ढाई माह हो गए है, अब तक 350 से अधिक मरीजों ने डायटिशियन कंचन सैनी से परामर्श करके अपने निदान का उपचार करवाया है।

डायटियशन कंचन सैनी ने बताया की शुगर, थायराइड, हृदय रोग, कैंसर, पीसीओडी, पीसीओएस, सर्जरी, लीवर, गेस्ट्रिक, किडनी रोग, गेहूं एलर्जी, से जुड़े मरीजों के अतिरिक्त गर्भवती महिलाएं भी अपनी डाइट से जुड़े परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। सैनी ने कहा की मरीजों के लिए लाइफ स्टाइल तथा डाइट प्रबंधन दवाओं से अधिक उपयोगी रहता हैं।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *