Bikaner. Abhayindia.com रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीगंगानगर-रामदेवरा-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, गाडी संख्या 04727, श्रीगंगानगर-रामदेवरा मेला स्पेशल 13.09.23 से 26.09.23 तक श्रीगंगानगर से 18.30 बजे रवाना होकर 03.35 बजे रामदेवरा पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 04728, रामदेवरा-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल 14.09.23 से 27.09.23 तक रामेदवरा से 04.15 बजे रवाना होकर 13.20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में केसरीसिंहपुर, श्रीकरनपुर, गजसिंहपुर, रायसिंहनगर, जैतसर, सूरतगढ, अर्जनसर, महाजन, लूणकरनसर, लालगढ, कोलायत व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

गाडी संख्या 04727, श्रीगंगानगर-रामदेवरा मेला स्पेशल 17.09.23 व 22.09.23 तथा गाडी संख्या 04728, रामदेवरा-श्रीगंगानगर 18.09.23 व 23.09.23 को अनुरक्षण कार्य के कारण संचालित नहीं होगी।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *