चंदौली/बबुरी । शनिवार को सोशल मीडिया पर, बबुरी कस्बा स्थित तालाब के किनारे टहलते हुए एक विशाल तेंदुए जैसे दिखने वाले जानवर की फोटो वायरल होने से लोगो मे हड़कंप मच गई । लोगो कि कहना है कि शुक्रवार की देर रात जानवर को तालाब के किनारे देखा गया है । सुबह इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।
बताया जा रहा है कि देर रात किसी व्यक्ति ने पोखरे के घाट पर तेंदुए की तरह दिखने वाले जानवर को टहलते हुए देखा और उसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दिया । देखते ही देखते जानवर की फोटो वायरल हो गई । जिससे क्षेत्र में भय समाया हुआ है । लोग दिन में भी पोखरे के आस पास बड़ी झाड़ियों के पास जाने से कतरा रहे हैं । ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार की दोपहर वन विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने बबुरी ग्राम सभा में पहुंच कर संभावित जगहों पर निरीक्षण किया । इस दौरान डिप्टी रेंजर छविनाथ त्रिपाठी ने कहा कि वायरल फोटो में दिख रहा जंगली जानवर स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि तेंदुआ है या फिर बाघ या इसी प्रजाति का कोई अन्य हिंसक जीव , इसलिए हमारी ग्रामीणों से अपील है कि जब तक इस जंगली जानवर को पकड़ने में सफलता नहीं मिलती है । तब तक लोग अपने पालतू जानवरों तथा छोटे बच्चों को लेकर सतर्क रहें । रात में अकेले घूमने फिरने से बचें ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *