बीकानेर Abhayindia.com बहनों का स्नेह और शुभाशीष भाई को दीर्घायु व उन्नति प्रदान करता है। पौराणिककाल से बहन-बेटियों का सम्मान होता आया है, यह परम्परा आगे भी बढ़ती रहे। यह बात रक्षा बंधन पर भाजपा नेता महावीर रांका ने रक्षा संकल्प कार्यक्रम में बहनों को सम्बोधित करते हुए कही।

भाजपा कोषाध्यक्ष पवन महनोत ने बताया कि राजविलास कॉलोनी स्थित खैरपुर भवन में रक्षा बंधन पर पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका द्वारा सर्वसमाज की बहनों के लिए रक्षा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर सैकड़ों बालिकाओं, युवतियों व महिलाओं ने महावीर रांका को रक्षा सूत्र बांधा और उनकी दीर्घायु व सफलता की कामना की। उपस्थित सभी बहनों को महावीर रांका ने उपहार दिए व उनके हर दुख-सुख में साथ देने का वचन दिया।

कार्यक्रम में ओम नायक, नरपतसिंह भाटी, गौरीशंकर देवड़ा, मनोज गहलोत, विशाल चौपड़ा, जितेन्द्र सेठिया, विकास बोथरा, घनश्याम जाजड़ा, लोकेश छाबड़ा, जय उपाध्याय, पूजा सिंह, वर्षा भाटी, पलक राठौड़, पिंकी सोलंकी, एवं भारती सांखला उपस्थित रहे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *