Bikaner. Abhayindia.com बीकानेर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। चोर आए दिन घर और दुकानों को निशाना बना रहे हैं। इस बीच, चोरी की एक और वारदात सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के सार्दुलगंज स्थित एक घर में घुसे चोर सामान चोरी कर ले गए तथा वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, सार्दुलगंज निवासी राजकुमार सिंघानिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 27 अगस्त की रात आधा दर्जन से ज्‍यादा चोर उसके घर में घुस आए। वे एक चांदी का जग, चांदी की चार गिलास, ऑफिस कम्प्यूटर की हार्ड डिक्स चुराकर ले गए।

चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया। साथ ही कमरों में पलंग, अलमारी को तहस-नहस कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *