बच्ची बोली मोबाइल में गंदी फिल्म दिखाई फिर नंगा कर किया दुष्कर्म
चंदौली/बबुरी । थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक द्वारा 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है । घटना के समय पहुंचे परिजनों ने युवक को पकड़ कर बुरी तरह पीट दिया । इसके पश्चात युवक की पिटाई से छुपता होकर पहुंचे आरोपित के बड़े भाई ने बालिका की पिता के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ दिया । बालिका के परिजनों ने स्थानीय थाने में पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की । बालिका के परिजनों ने बताया कि गांव निवासी 22 वर्षीय युवक घर में घुस आया तथा बालिका को अकेले पाकर उसे अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखने लगा । इसके पश्चात वह जबर्दस्ती बालिका के साथ करने लगा । इसी बीच बालिका के परिजन घर पहुंच गए तथा युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर आग बबूला हो गए तथा उसकी जमकर धुलाई कर दी । घटना की जानकारी होने पर आरोपित युवक का बड़ा भाई भी मौके पर पहुंच गया तथा बालिका के पिता के साथ मारपीट करने लगा । जिससे बालिका के पिता का हाथ टूट गया । परिजनों ने बबुरी थाने पर जाकर इस संबंध में तहरीर दिया । जिस पर बबुरी पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है ।
